A poem on corruption in India
रही सही जनता कि ,टूट गयी आस
राजनैतिक सामाजिक,मूळयो का हास
रही सही जनता कि ,टूट गयी आस
राजनैतिक सामाजिक,मूळयो का हास
संसद के भीतर अब ,छिड गयी जंग
लोहिया के चेलो ने ,बदले है रंग
लोकनायक जे-पी का ,उडता उपहास
लोहिया के चेलो ने ,बदले है रंग
लोकनायक जे-पी का ,उडता उपहास
गांधी के सपनो का ,कहा गया देश
विदेशी चिंतन है ,खादी का वेश
भारतीय मूल्यो को ,मिलता वनवास
विदेशी चिंतन है ,खादी का वेश
भारतीय मूल्यो को ,मिलता वनवास
महंगाई आई है तो ,रूठ गये प्राण
छिन गयी रोटी है,निर्धनता निष्प्राण
अन्ना जी करते है ,अनशन उपवास
छिन गयी रोटी है,निर्धनता निष्प्राण
अन्ना जी करते है ,अनशन उपवास
फैली है चहु और बंद और हडताल
शनैः शनैः चलती है जाँच और पडताल
भृष्टो का बंगलो मे होता है वास
शनैः शनैः चलती है जाँच और पडताल
भृष्टो का बंगलो मे होता है वास
दीन हीन को मिलते न ,मौलिक अधिकार
गठबंधन से चलती ,केन्द्रीय सरकार
कालेधन कि होती ,व्यवस्था दास
गठबंधन से चलती ,केन्द्रीय सरकार
कालेधन कि होती ,व्यवस्था दास
Poet- rajendra sharma 'vivek'
No comments:
Post a Comment
Thanks.